फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA notice hand 20 nursing sanchalak

20 नर्सिंग होम संचालकों को जेडीए ने थमाया नोटिस

Tue, 01 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
JDA notice hand 20 nursing sanchalak
झांसी। नर्सिंग होेम के बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने 20 नर्सिंग होम संचालकों को शमन शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया है। तय समय सीमा के भीतर शमन जमा नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर में लगभग सौ से अधिक नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। अधिकतर नर्सिंग होम व अस्पतालों के बेसमेंट को व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण ने अभियान के तहत सभी की सूची को तैयार किया था। जिसके तहत शुरूआत में बीस नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी कर शमन शुल्क जमा करने की समय सीमा को तय किया है। तय समय सीमा के भीतर शमन शुल्क जमा नही करने पर जेडीए द्वारा कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बीस नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी कर शमन जमा करने को कहा गया है। इसके लिए समय सीमा को भी तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed