{"_id":"66b555a58c4ae43f780dff94","slug":"jda-board-meeting-will-be-held-on-20th-12-proposals-will-be-presented-jhansi-news-c-11-jhs1002-367339-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जेडीए बोर्ड की बैठक होगी 20 को, रखे जाएंगे 12 प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जेडीए बोर्ड की बैठक होगी 20 को, रखे जाएंगे 12 प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के बाहर की तरफ मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव होगा अहम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) बोर्ड की बैठक 20 अगस्त को होने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड बैठक में करीब 12 प्रमुख प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें मेडिकल कॉलेज के बाहर की तरफ मल्टी लेवल पार्किंग, बिल्डर्स द्वारा बनाई कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस और एमआईजी फ्लैट्स के आवंटन और दो कालोनियों की अनिस्तारित संपत्तियों के निस्तारण के मामले होंगे।
जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे को प्राधिकरण बोर्ड की बैठक का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मंडलायुक्त ने 20 अगस्त को बैठक बुलाने की तारीख नियत कर दी है। टाउन प्लानर ने कई प्रस्तावों को बनाकर अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज के बाहर की तरफ 4000 वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव बनाया है। यदि प्रस्ताव पर बोर्ड में मुहर लग जाती है तो प्राधिकरण धन स्वीकृति के लिए शासन को भेजेगा।
इसके साथ ही बिल्डर्स की ओर से कॉलोनियों में बनाए ईडब्ल्यूएस और एमआईजी के करीब 120 फ्लैट्स, बेतवा बिहार तथा पीतांबरा कॉलोनी में चिह्नित अनिस्तारित संपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि बोर्ड की बैठक 20 को होने जा रही है। इसमें 12 प्रस्तावों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जेडीए प्रदेश में प्रथम
प्राधिकरण सचिव उपमा पांडेय ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जेडीए ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को प्रभावी ढंग से निस्तारित किया जाता है।