फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jayshree Ram reverberated in Ramlila, influx of spectators

रामलीला में गूंजा जयश्री राम, दर्शकों का उमड़ा सैलाब

Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jayshree Ram reverberated in Ramlila, influx of spectators
झांसी। महानगर में मंगलवार से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो गया। सदर बाजार और बड़ा बाजार में रामलीला के शुभारंभ के पहले दिन नारद मोह की लीला हुई। इसमें श्रीहरि अपने भक्त नारदजी के अभिमान को खत्म करते हैं। इससे क्रोधित होकर नारद जी श्राप देते हैं कि श्रीहरि विष्णु को भी धरती पर मनुष्य रूप में जन्म लेना पडे़गा और स्त्री का वियोग सहना होगा। जो वानर का मुख उन्होंने दिया है। उन्हीं वानरों की सहायता लेनी पडे़गी। वृंदावन से आए कलाकारों की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

सदर बाजार में मंचन में देवर्षि नारद हिमालय की गुफ ा में तपस्या करते हैं। इंद्र उनकी तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजते है। लेकिन वह सफ ल नहीं हो पाती हैं । इससे नारद जी को अभिमान हो जाता है। इस अभिमान को समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से सुंदर नगर रच डालते हैं। यहां राजा की पुत्री विश्वमोहिनी के सौंदर्य से मंत्रमुग्ध होकर नारद जी भगवान विष्णु के पास जाते हैं और उनसे हरि मुख मांगते है। हरि मुख का वरदान पाकर नारद जी विश्व मोहनी के स्वयंवर में जाते हैं। लेकिन स्वयंवर में विश्व मोहनी भगवान विष्णु को वरमाला पहना देती है। वहीं, नारदजी को देख कर स्वयंवर में सभी राजा हंसते हैं। इस दौरान उन्हें पता चलता है कि श्रीहरि का अर्थ बंदर भी होता है और भगवान ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया है। इससे नारद जी क्रोधित हो जाते हैं और भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि वह भी मनुष्य रूप में जन्म लेंगे। उन्हें भी स्त्री वियोग सहना होगा और बंदरों का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

मंचन में नारदजी की भूमिका मथुरा के कलाकार श्याम सुंदर शर्मा, इंद्र की डालचंद्र शर्मा, विष्णु की कमल ने निभाई। इस अवसर पर विकास खत्री, कोमल चंद्र जैन, विजय प्रकाश पटैरिया, शांतनू पांडेय, राघवेंद्र राय, नरेंद्र कौशिक मौजूद रहे। इधर, बड़ा बाजार में भी रामलीला के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन हुआ। मंचन से पहले श्री रामदरबार का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति के मुख्य संयोजक भरत राय, महामंत्री अरुण द्विवेदी, प्रबंधक संजय दोसाज, हरी प्रकाश शर्मा, राजेंद्र हयारण, मनोज सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed