{"_id":"611830338ebc3ee0471a9222","slug":"jashn-e-azadi-bus-service-will-conduct-jhansi-darshan-from-today-jhansi-news-jhs2019705153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-आजादी बस सेवा आज से कराएगी झांसी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-आजादी बस सेवा आज से कराएगी झांसी दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आजादी की 75वीं वर्र्षगांठ पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 15 अगस्त से जश्न-ए-आजादी बस सेवा शुरू की गई है। बस द्वारा पर्यटकों को झांसी से ओरछा, बरुआसागर, किला, म्यूजियम, माताटीला, ललितपुर का देवगढ़ व रणछोड़ धाम की यात्रा कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2016 में सैलानियों के लिए चित्रकूट, बौद्ध गया, वाराणसी, आगरा व लखनऊ की यात्रा के लिए 12 सीटर बस सेवा की शुरूआत की गई थी। शुरूआती दौर में तो सेवा काफी कारगर रही लेकिन कोरोना संक्रमण के दस्तक देते ही पर्यटकों का आना बंद हो गया। जिसके चलते बस पहिये थम हुए थे। संक्रमण का दायरा सिमटते ही विभाग द्वारा बस सेवा की शुरूआत की जा रही है। जिसके तहत ओरछा, बरुआसागर किला व म्यूजियम की सैर कराई जाएगी। इसके लिए सैलानियों को 425 रुपये प्रति व्यक्ति अदा करना होगा। वहीं झांसी से माताटीला बांध के लिए छह सौ रुपये व झांसी से ललितपुर, देवगढ़, रणछोड़ धाम के 1050 रुपये प्रति व्यक्ति तय किए गए हैं। यात्रा के दौरान पर्यटकों को मिनरल वाटर, टूरिस्ट लिट्रेचर दिया जाएगा। बस होटल राही वीरांगना से रवाना होगी ।
रुकने वाले सैलानियों को बीस फीसदी की छूट
होटल राही वीरांगना में रुकने वाले सैलानियों को किराए में बीस फीसदी की छूट दी जाएगी। इस संबंध में होटल राही वीरांगना के मैनेजर तारिक अजीज सिद्दीकी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सैलानियों के लिए जश्न-ए- आजादी बस सेवा को शुरू किया गया है।