फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jarjar vahan running without fitness

कहीं जर्जर वाहन तो कहीं ऑटो से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे

Fri, 23 Sep 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jarjar vahan running without fitness
झांसी। कहीं जर्जर वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है तो कहीं ऑटो से। क्षमता से कई गुना अधिक बैठाए जा रहे हैं बच्चे। लेकिन कोई देखने वाला नहीं। न तो वाहनों की फिटनेस ही चेक की जा रही है और न ही चालकों के बारे में कोई जानकारी जिम्मेदारों के पास है।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरण समेत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी अनिवार्य है, लेकिन, अधिकतर वाहनों में यह नहीं होते। बहुत सारे स्कूली वाहन चालक प्रशिक्षित नहीं होते। इस वजह से उन्हें रफ्तार की कोई परवाह नहीं होती। कई बार तेज रफ्तार की वजह से ही स्कूली वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को जाली व दरवाजा लगा होना जरूरी होता है, लेकिन, अधिकतर वाहनों में न तो जाली होती है और न दरवाजा लगाया जाता है। दोनों ओर से खुला होने से दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। परिवहन विभाग के आंकड़े भी बताते हैं कि जिले में स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ने वाले वाहनों में कई के पास जरूरी परमिट नहीं है। महकमे में कुल 510 वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन 170 से अधिक वाहन अभी भी ऐसे हैं, जिनके पास जरूरी परमिट नहीं है। इन वाहनों में फिटनेस न होने से ही वाहन स्वामी परमिट नहीं बनवाते। वहीं, आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय का कहना है समय-समय पर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाता है। जल्द ही इनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed