{"_id":"689e42e17a7c9c319a0bb4b7","slug":"janmashtami-tomorrow-kanhaiyas-cheers-will-reverberate-in-homes-and-temples-jhansi-news-c-11-jhs1004-619047-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जन्माष्टमी कल, घरों और मंदिरों में गूंजेंगे कन्हैया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जन्माष्टमी कल, घरों और मंदिरों में गूंजेंगे कन्हैया के जयकारे
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को महानगर में जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण मंदिरों में मध्य रात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव की आरती होगी। बधाई गीत गाए जाएंगे। मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। देर रात्रि तक भव्य कार्यक्रम होंगे। त्योहार को लेकर मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
मुरली मनोहर मंदिर में प्रात: पांच बजे मंगला आरती, नौ बजे शृंगार आरती, शाम चार बजे से महाभिषेक दर्शन व वेदपाठ, शाम सात बजे से शृंगार आरती, रात 10 बजे से जन्मोत्सव हरिकथा एवं रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव महाआरती होगी। गोपीनाथ जी के मंदिर में प्रात: पांच बजे भगवान का अभिषेक, शृंगार एवं आरती होगी। शाम आठ बजे से भजन संध्या एवं रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की आरती होगी।
नरिया बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में प्रात: पांच बजे मंगला आरती, शाम पांच बजे से भजन संध्या एवं रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव आरती होगी। इस्कान मंदिर में प्रात: पांच बजे मंगला आरती, प्रात: आठ बजे पुष्प शृंगार दर्शन, गुरुपूजा के बाद कथा होगी। क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में कीर्तन, रासलीला, भगवान का महाभिषेक, छप्पन भोग प्रसाद अर्पण तथा महाआरती होगी। इधर, महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी पर्व पर अष्टमी उदयातिथि है। प्रात: छह बजे से कृतिका नक्षत्र रहेगा। वृद्धि योग एवं ध्रुव योग रहेगा।
विज्ञापन
बाक्स
लोगों ने खरीदे कान्हा के लिए मोहक पोशाक और आकर्षक झूले
कोछाभांवर। जन्माष्टमी को लेकर शहर एवं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में बृहस्पतिवार को खूब रौनक रही। लोगों ने भगवान बालकृष्ण के लिए मनभावन झूले और रंग-बिरंगी आकर्षक पोशाकें खरीदीं। इसके साथ ही भगवान के मनमोहक शृंगार के लिए मुकुट, मोर पंख, ठाकुर जी की पगड़ी, तिलक, माला, बांसुरी आदि भी खरीदे। पोशाक एवं शृंगार सामग्री के विक्रेता सुनील दीक्षित के अनुसार, रजवाड़ी एवं फैंसी झूले लोगों ने खूब पसंद किए। बाजार में त्योहार को लेकर व्यापक उत्साह है।