फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jamin ke liye ancal ne ghot diya bhatijhe ka gla

जमीन के लिए चाचा ने घोंट दिया भतीजे का गला

Mon, 14 Oct 2019 07:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
jamin ke liye ancal ne ghot diya bhatijhe ka gla
अंशुल की फाइल फोटो
जमीन के लिए चाचा ने घोंट दिया भतीजे का गला
विज्ञापन

झांसी। भाई से चल रहे जमीन के विवाद को लेकर सीपरी थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रविवार की रात एक ग्रामीण ने आठ साल के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में बंद कर भाग गया। रात में पुत्र के गायब होने पर परिजनों ने तलाश की। भाई के घर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देख तलाशी ली गई। इस दौरान बक्से में बच्चे का शव मिला। घटना से गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित केशवपुर गांव निवासी मुकेश राजपूत का अपने भाई राजकुमार से जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार राजकुमार शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। इसके चलते उस पर कर्जा हो गया है। कर्जा चुकाने के लिए वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता है, लेकिन मुकेश ने बेचने से मना कर दिया था। इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। शनिवार को जमीन बेचने की बात को लेकर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि राजकुमार ने मुकेश को अंजाम भुगतने की धमकी दी। बात आई गई हो गई। दोनों भाई अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम को रोजमर्रा की तरह मुकेश का पुत्र अंशुल गांव में खेल रहा था। शाम को वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की। इस दौरान गांव वालों ने मुकेश को बताया कि राजकुमार गालीगलौज करता हुआ गांव से चला गया है। शक होने पर सभी लोग राजकुमार के घर पहुंचे। घर में कोई नहीं था। कमरे में सामान इधर-उधर पड़ा था। कमरे में ही एक बड़ा बक्सा रखा था। लोगों ने बक्से को खोला तो उसमें अंशुल का शव रखा था। यह देखकर परिजनों की चींख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे के गले पर निशान हैं, जिससेे तय है कि गला दबाकर हत्या की गई है। इस घटना की रिपोर्ट राजकुमार के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

दस बीघा जमीन में था हिस्सा
पुलिस केे अनुसार मुकेश राजपूत, राजकुमार समेत पांच भाई हैं। इनके पास कुल दस बीघा जमीन है। हरेक के हिस्से में दो- दो बीघा जमीन है। राजकुमार ने गलत सोहबत के चलते कर्जा कर लिया था जिस कारण वह अपना हिस्सा बेचने के लिए मांग कर रहा था। मुकेश ने शराब व जुआ में हिस्से को बर्बाद करने के चलते जमीन देने से मना कर दिया था। इसी बात के चलते वह भाई से खुन्नस खाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed