फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jam stoped the speed the dial 112.

जाम ने रोकी डायल 112 गाड़ियों की रफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
jam stoped the speed the dial 112.
शहर के जाम ने रोकी डायल- 112 गाड़ियों की रफ्तार
विज्ञापन

झांसी। महानगर के सीपरी बाजार व मानिक चौक क्षेत्र में लगने वाले जाम ने डायल 112 गाड़ियों की स्पीड को रोक दिया है। जाम में फंसनेे के कारण कई गाड़ियां का रेस्पॉस टाइम भी गड़बड़ा गया है। अमूमन तौर पर आठ मिनट के भीतर पहुंचने वाली डायल 112 की गाड़ियां पंद्रह से बीस मिनट में पहुंच रही हैं।
सीपरी बाजार स्थित ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। सबसे ज्यादा असर सीपरी बाजार क्षेत्र में पड़ा है। रूट डायवर्ड रहने के चलते जाम लग रहा है। आने-जाने में लोगोें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता के साथ-साथ पुलिस की डायल 112 गाड़ियों की रफ्तार पर भी इसका असर पड़ा है। किसी भी तरह की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने वाली यह गाड़ियां देरी से पहुंच रही हैं। जाम के चलते गाड़ियों का रेस्पॉस टाइम गड़बड़ाया गया है। यही हालात शहर क्षेत्र का भी है। शहर क्षेत्र के मानिक चौक, बड़ाबाजार, नरिया बाजार क्षेत्र में जाम लगने के कारण यहां भी डायल 112 की गाड़ियों का रिस्पॉस टाइम गड़बड़ा गया है। सूचना मिलने पर महज आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने वाली गाड़ियां पंद्रह से बीस मिनट में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

जिले में हैं 45 गाड़ियां
जिले में डायल 112 की 45 गाड़ियां हैं। डायल 112 नंबर डायल करने के बाद पुलिस के साथ ही एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, चाइल्ड लाइन, वूमेन हेल्पलाइन की भी मदद चौबीस घंटे मिल रही है। लखनऊ कंट्रोल रूम से जुड़ी ये गाड़ियां शिकायत मिलते ही एक्शन में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 1
- दो दिन पहले नंदनपुरा के पास दो पक्षों में झगड़े की सूचना पाकर सीपरी बाजार की डायल 112 गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन पुल के करीब लगे जाम में फंसने के चलते गाड़ी देरी से मौके पर पहुंची।
केस नंबर 2
- बड़ाबाजार में एक बाइक चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली की डायल 112 मौके लिए रवाना हुई। मानिक चौक में लगे जाम के चलते गाड़ी फंसी रही। करीब बीस मिनट बाद गाड़ी मौके पर पहुंच सकी।

प्रतिदिन डायल 112 गाड़ियों की समीक्षा कराई जाती है। हमारे जिले की 45 गाड़ियों का रेस्पॉस टाइम बेहतर रहता है। कभी कभार रेस्पॉस टाइम बिगड़ जाता है तो ज्यादा समस्या पैदा नहीं होती। रेस्पॉस टाइम सही बनाए रखने के लिए वह खुद निगरानी करते हैं। राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed