फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jam portal selling coruption

जैम पोर्टल से खरीद में हो रहा खेल

Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jam portal selling coruption
पोर्टल - फोटो : ??????
झांसी। नगर निगम में जैम पोर्टल से उत्पादों की खरीद में भी खेल हो रहा है। पोर्टल पर निविदा लोड करने के दौरान विशेष कंपनी का जिक्र किया जा रहा है। इसे लेकर अफसरों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम के उपसभापति ने कमिश्नर और नगर आयुक्त से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने हाल ही में टचलैस हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर के लिए जैम पोर्टल के जरिए निविदा आमंत्रित की है। जिसमें एक ही कंपनी के मेक एंड मॉडल को दिखाया गया है। टेंडर में पीएसी (प्रॉपर्टी आर्टिकल सर्टिफिकेट) मांगा गया है। इसके चलते अन्य कंपनियां हैंड सैनिटाइजर के लिए आवेदन ही नहीं कर सकतीं। वहीं एलईडी लाइट की खरीद के लिए निकाले गए टेंडर में भी यही शर्तें लगाई गई हैं। जबकि साल 2018-19 में भी ऐसा ही किया गया था। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड के लिए मैन पावर सर्विस कैटेगरी में आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें तीन साल अवधि तक कार्य करने का उल्लेख किया गया है। उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मैन पावर सर्विस में निविदा दाता का कोई अनुभव और किसी विशेष शर्त का जिक्र नहीं किया गया। पीएसी के जरिए खरीद करने से साफ है कि निगम के अधिकारी एक ही कंपनी से सेवाएं और उत्पाद खरीदकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाह रहे हैं। उन्होंने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त से जैम पोर्टल के जरिए जारी की गई निविदाओं की जांच कराने और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। इसे लेकर निगम अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed