फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jam because of diwali and mismanagment

ओह माई गॉड, इतनी दूर तक जाम

Mon, 09 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Mon, 09 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
jam because of diwali and mismanagment
झांसी। पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के लिए खरीददारी करने निकले महानगर के लोगों को महा जाम से रूबरू होना पड़ा। बाजारों में उमड़ी भीड़ और यातायात पुलिस की ध्वस्त व्यवस्था के कारण मिनटों में तय होने वाले सफर को पूरा करने में लोगों को घंटों का समय खर्च करना पड़ा। दिन भर जाम के झाम से जूझते लोगों के मुंह से आखिर निकल ही गया, ओह माई गॉड, इनता भयंकर जाम।
विज्ञापन


चित्रा चौराहे से सीपरी बाजार के लिए बन रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुलभ करने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर रखा है। डायवर्जन के तहत सीपरी बाजार जाने के लिए चित्रा चौराहे से रेलवे पुल के नीचे बाजार तक वनवे रूट किया गया है। सीपरी बाजार से आने के लिए कच्चे पुल से गोंदू कंपाउंड होते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


डायवर्जन का पालन कराने के लिए दोनों जगहों पर पुलिस की व्यवस्था की गई है, लेकिन रविवार को पुलिस कर्मी मौजूद न होने के कारण लोगों ने वनवे ट्रैफिक का जमकर उल्लंघन किया। नतीजा गाड़ियां फंसने के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सीपरी बाजार से कच्चे पुल होते हुए गोंदू कंपाउंड जाने में लोगों को बीस से पच्चीस मिनट लग गए। यही स्थिति चित्रा चौराहे से सीपरी बाजार जाने की भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के व्यस्ततम बाजार मानिक चौक, बड़ाबाजार आदि में आम दिनों में भी भारी भीड़ रहती है। भीड़ से बचने के लिए प्रशासन ने खंडेराव गेट से बाजार तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक है। लेकिन, पुलिस व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण रविवार को बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह रही कि कोतवाली से गंदीगर टपरा जाने में 45 मिनट का समय लग गया।

इसी बाजार के प्रमुख हिस्से सुभाष गंज में रोक के बावजूद ट्रक घुस गए। व्यापारियों का माल लेकर आए ट्रक के कारण यहां भी महाजाम की स्थिति बन गई। स्थिति यह रही कि सुभाष गंज से रानी महल तक जाने में लोगों को करीब आधा घंटे का समय खर्च करना पड़ा।

बाजारों के अलावा मुख्य मार्गों की स्थिति भी काफी खराब रही। कचहरी चौराहे से बस स्टैंड तक जाने वाले मार्ग में भी लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। हलके व भारी वाहनों की दोनों ओर से लगी लंबी कतारों के कारण एक किलोमीटर लंबे इस सफर को तय करने में लोगों को आधा घंटा लग गया। बस स्टैंड पर तो लोग काफी देर तक जाम में  फंसे रहे।


आज भी जूझना पड़ सकता है जाम से
सोमवार को भी महानगर वासियों को जाम से जूझना पड़ सकता है। दीपोत्सव के पांच दिवसीय महापर्व का सोमवार से आगाज हो रहा है। सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व  खरीदारी का होता है। लोग बाजार में आभूषण, बर्तन, कपड़े एवं अन्य सामान खरीदने बाजार निकलेंगे। ऐसे में जाम की स्थिति बनना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed