फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jalvihar

इस बार नहीं निकलेंगे मंदिरों के विमान

Tue, 18 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
jalvihar
jalvihar
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के कारण इस बार ढोल ग्यास, जल झूलनी एकादशी पर भगवान जलविहार के लिए नहीं निकलेंगे। मेला जलविहार समिति ने आह्वान किया कि सभी लोग शासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

तहसील के समीप स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष बृज बिहारी उदैनिया ने कहा कि भगवान विमान पर नगर भ्रमण के लिए नहीं निकलेंगे। संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि सभी भक्त भगवान की पूजा घरों पर करेंगे। मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर अभिषेक साहू, किशन सरवरिया, अनिल दीक्षित, भूपेंद्र रायकवार आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जलझूलनी एकादशी पर मेला जलविहार समिति के तत्वावधान में महानगर के लगभग दो दर्जन मंदिर परंपरागत रूप से विमान निकालते हैं। इनमें भगवान के दिव्य विग्रह विराजमान रहते हैं। जो गंधीगर के टपरा पर एकत्रित होकर गाजे-बाजे के बीच लक्ष्मी तालाब पर जलविहार के लिए जाते हैं। महानगर में यह परंपरा कई दशकों पुरानी है। इस दौरान जगह-जगह विमानों का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed