फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jalsansthan vigilence jaanch

विजिलेंस का शिकंजा कसते ही जल संस्थान ने उपलब्ध कराए दस्तावेज

Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
jalsansthan vigilence jaanch
झांसी। जल संस्थान में चल रही विजिलेंस जांच धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। अधिष्ठान सतर्कता विभाग जांच को पूरा करने में तेजी से लगा हुआ है, ऐसे में विजिलेंस ने जल संस्थान से तत्कालीन महाप्रबंधक मंजूरानी गुप्ता के कार्यकाल के समय के सारे दस्तावेज मांगे थे। सूचना मिलते ही विभाग ने पुराने दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिए थे। अब विभाग द्वारा जांच में मांगे गए सभी अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान पर अब विजिलेंस अपना शिकंजा कसता जा रहा है, ऐसे में बीते दिनों विभाग को पत्र लिखकर एक सप्ताह में तत्कालीन महाप्रबंधक मंजूरानी गुप्ता के वर्ष 2020-21 के कार्यकाल के दौरान उरई, झांसी, और ललितपुर में श्रमिकों के भुगतान, ऑर्डर, ब्लीचिंग खरीद, ट्रांसफर, पोस्टिंग समेत सभी कार्यों की पूर्ति पत्र की प्रमाणित प्रतियों के साथ ही भुगतान का विवरण मांगा था। इसके साथ ही शासन से प्राप्त धनराशि और उसकी तिथि का विवरण और अधिकारियों ने सरकारी वाहन पर कितना डीजल, पेट्रोल व्यय किया, इसको लेकर वाहन की लॉग बुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। अब जल संस्थान ने दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। जिसके बाद जांच ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

सतर्कता विभाग द्वारा तत्कालीन महाप्रबंधक मंजूरानी गुप्ता के कार्यकाल के जो भी दस्तावेज मांगे गए थे वो उपलब्ध करा दिए गए हैं। विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed