फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal tarpad done remember to old parrents

पूर्वजों का स्मरण कर किया जल तर्पण

Thu, 03 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jal tarpad done remember to old parrents
झांसी। बुधवार को महानगर में बड़ी तादाद में लोगों ने पितृपक्ष प्रारंभ माना। लोगों ने पूर्वजों को नम आंखों से स्मरण कर मंत्र उच्चारण के बीच जल तर्पण किया। इसके बाद दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया। वहीं, मंगलवार को भी कई परिवारों ने पितृ पक्ष को प्रारंभ मानते हुए अपने अपने पूर्वजों को तर्पण किया था।
विज्ञापन

महानगर में पूर्वजों का तर्पण करने के लिए कई लोग सुबह से पानी वाली धर्मशाला, लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब आदि जलाशयों पर जुटने शुरू हो गए थे। पानी वाली धर्मशाला पर जलकुंभी और गंदगी पसरी होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को समीप के नलों से पानी स्टील के तसला में भरकर पूर्वजों को तर्पण किया। इसी प्रकार की समस्या लोगों को लक्ष्मी तालाब पर भी उठानी पड़ी। यहां पानी न होने और गंदगी फैलने के कारण कई लोगों ने घर से ही पूर्वजों का तर्पण करना उचित समझा। वहीं, कई लोगों ने घर से ही ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के बीच अपने पूर्वजों को नमन कर उन्हें जल तर्पण किया। इसके बाद गाय, कौवा आदि जीवों को चारा तथा अन्न खिलाया और ब्राह्मणों को दान दिया। पितृपक्ष 17 सितंबर तक है। इस अवधि में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मांगलिक कार्य की मनाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed