फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jal shakti sanrakshan mission

राज्यमंत्रीः जल शक्ति संरक्षण को दें मिशन का रूप

Mon, 07 Oct 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
jal shakti sanrakshan mission
अनुसूचित जाति जनजाति छात्रों की छात्रवृत्ति न आने की शिकायत उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटि?
झांसी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान जल शक्ति संरक्षण को मिशन का रूप दें। कुपोषण से बचाव के लिए शिविर लगाकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। यह निर्देश उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राजकीय और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर अधिक से अधिक जोर दें। महाविद्यालय में पठन-पाठन व सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न किया जाए। सभी महाविद्यालय नैक मूल्यांकन जरूर कराएं। कॉलेज के प्राचार्य नैक से संबंधित हर 15 दिन में समीक्षा करें। मंत्री ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी कैंपस में संचालित कोर्स के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दूसरे विवि के लोगों को यहां बुलाएं। इससे कोर्स के बारे में प्रचार-प्रसार हो सकेगा। साथ ही नई जानकारियां भी मिल सकेंगी। राज्यमंत्री ने कुपोषण से बचाव के लिए शिविर लगाकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए भी कहा। ताकि, छात्राओं का हीमोग्लोबिन पता चल सके। हीमोग्लोबिन कम मिलता है, तो उसकी सेहत पर ध्यान दिया जाए। शिविर में महिला चिकित्सक और डाइटीशियन की उपस्थिति अनिवार्य हो। झांसी में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति के बाद भी भूमि की फाइल शासन में अटकी होने की जानकारी राज्यमंत्री को दी गई तो उन्होंने कहा कि वह इसका जल्द निस्तारण करवाएंगी। बैठक में उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी, डीन आर्ट्स प्रो. सीबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed