{"_id":"624ad5b22f1e9903003abd91","slug":"jal-shakti-minister-swatantra-dev-said-there-is-no-discussion-of-getting-shivpal-included-in-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति मंत्री के 'स्वतंत्र' बोल: शिवपाल को पार्टी में शामिल कराने की कोई चर्चा नहीं, मोदी-योगी को देश कर रहा फॉलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति मंत्री के 'स्वतंत्र' बोल: शिवपाल को पार्टी में शामिल कराने की कोई चर्चा नहीं, मोदी-योगी को देश कर रहा फॉलो
Mon, 04 Apr 2022 04:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 04 Apr 2022 04:56 PM IST
सार
झांसी पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर पार्टी में अभी कोई चर्चा नहीं है। शिवपाल के मोदी-योगी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने को लेकर किए गए सवाल पर बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को पूरा देश फॉलो कर रहा है। दोनों ही देश में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में जल शक्ति मंत्री बनने के बाद पहली बार झांसी आए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को भाजपा शामिल कराने को लेकर पार्टी में अभी कोई चर्चा नहीं है। शिवपाल के मोदी-योगी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने को लेकर किए गए सवाल पर बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को पूरा देश फॉलो कर रहा है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में पेयजल की व्यवस्था को लेकर स्वतंत्र देव ने कहा कि जनता को पीने योग्य पानी की कोई कमी न हो, इसलिए अधिकारियों को 100 दिन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण करते रहें और सप्ताह में तीन दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करें। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया माध्यमों पर शिवपाल यादव द्वारा पीएम मोदी और सीएम योगी को फॉलो करने के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल मिलने लगा। इसी क्रम में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक ट्वीट किया है। सोमवार सुबह किए गए इस ट्वीट में शिवपाल यादव ने रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है। इसके बाद एक बार फिर से यह संकेत मिल रहे हैं कि शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। हालांकि कैबिनेट मंत्री के इस बयान ने इन अटकलों को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन