फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Sansthan: You can pay water bill online

जलसंस्थान : ऑनलाइन जमा कर सकते हैं पानी का बिल

Fri, 02 Feb 2024 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan: You can pay water bill online
झांसी। जलसंस्थान के उपभोक्ता अब पानी का बिल ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। महानगर के 47 हजार कनेक्शन धारक अब ऑनलाइन अपना बिल जमा कर पाएंगे। इसके लिए जलसंस्थान ने सभी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कंप्यूटर में डाटा तैयार कर लिया है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन अपना बिल देख पाएंगे। साथ ही जमा भी कर पाएंगे। इसके लिए विभाग की वेबसाइट https://jdjsjhansi.gov.in पर जाकर बिल जमा कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए पोर्टल खोला गया है। इसमें उपभोक्ता घर बैठे बिल जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------

घर-घर जाएंगी चार टीमें
जलसंस्थान राजस्व बढ़ोतरी के लिए बिल वसूली करेगा। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जो बकायेदारों के घर पहुंचकर वसूली करेंगी। जलसंस्थान का उपभोक्ताओं पर 54 करोड़ रुपये बकाया है। कई बड़े बकायेदार ऐसे हैं, जिन्होंने सालाें से बिल नहीं चुकाया है। अब विभाग की टीमें क्षेत्रवार बकायेदारों की सूची बनाएंगी। फिर इनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed