फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal saheli geeta

जलसहेली गीता को सीएम ने सराहा

Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jal saheli geeta
मुख्यमंत्री - फोटो : ???????????
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बबीना ब्लॉक के ग्राम मालथौन निवासी जलसहेली गीता के जल संचयन क्षेत्र में किए कार्यों की तरीफ करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करने कोकहा। गीता तालाबों का श्रमदान के जरिए जीर्णोद्धार कराने का काम करती हैं। मुख्यमंत्री ने गीता से उसके कार्यों के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

भूजल दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जल संचयन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। झांसी, ललितपुर, कानपुर, बांदा, मेरठ के भूजल विशेषज्ञों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा तालाब एवं चेकडैम का निर्माण के साथ ही सिंचाई में कम जल की खपत वाली ड्रिप व स्प्रिंक्लर प्रणाली को प्रोत्साहित करने का काम किया जाना चाहिए। चरणबद्ध तरीके से रिवर बेसिन को चिह्नित करते हुए भूजल गुणवत्ता का परीक्षण किया जा रहा। मुख्यमंत्री ने घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रबंध करने की भी अपील की। कहा, नगर निकायों में 300 वर्गफीट से ऊपर के आवासों को अनिवार्य रूप से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जोड़ा जाएगा। जिन इलाकों के भूगर्भीय जल में खारापन, आर्सेनिक और फ्लोराइड की समस्या है उसके
विज्ञापन

पीछे भूगर्भ जल के अति दोहन को वजह बताया। झांसी से विशेषज्ञ आशीष कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड के लगभग एक हजार चंदेलकालीन एवं बुंदेला कालीन तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा। इसके साथ ही, पौधरोपण कम पानी की फसल पद्धति, अतिरिक्त आय के लिए छोटे फल, बगीचे, पोषण वाटिका पर भी कार्य किया जा रहा। इस दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, डीएफओ एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई आलोक सिन्हा, अवर अभियंता महेश चंद्र धानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed