फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal nigam paijal yojana will be cheaking

जल निगम की पेयजल परियोजनाओं की होगी जांच

Thu, 04 Mar 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jal nigam paijal yojana will be cheaking
झांसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला पेयजल और स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पेयजल परियोजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत परियोजनाओं की डीपीआर नहीं बनाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलनिगम की 27 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को दी जाए। इनका तत्काल सत्यापन कराया जाए। जलसंस्थान को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि शहर क्षेत्र में 13 नलकूपों में से एक बंद है। गरौठा क्षेत्र में नलकूप फेल हो गया है। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बबीना में बेतवा नदी से सुकवां-ढुकुवां तक मैन केनाल 20 किमी तैयार हो गई है। 20 किमी में से 10 किमी माइनर तैयार हो गई है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को मनरेगा से किए गए छह कामों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सीपरी बाजार में चेलाराम के सामने पानी की टंकी में बूस्टर लगाने, मेडिकल कॉलेज के पीछे पाइप लाइन फ टने के कारण उसको सही कराने और बड़ागांव गेट बाहर मद्रासी कॉलोनी में पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा अन्नपूर्णा कॉलोनी और सत्यम कॉलोनी में पानी पहुंचाने के लिए पार्क में नई बोरिंग कराने का सुझाव दिया। रक्सा व्यापार मंडल ने पानी नहीं आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर ठीक किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने पर नाराजगी जताई। बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंघल, सीडीओ शैलेश कुमार, प्रदीप तिवारी, मनमोहन गेड़ा, संजय पटवारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कटियार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed