{"_id":"60b93a9c8ebc3e5ab51bb708","slug":"jal-nigam-officer-ko-saupa-charge-jhansi-news-jhs19629756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता को सौंप दिया अधिशासी अभियंता का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता को सौंप दिया अधिशासी अभियंता का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जलसंस्थान ललितपुर में अधिशासी अभियंता का कार्यभार सौंपने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर महाप्रबंधक के निर्णय पर सवाल उठाया है। जिले में पंद्रह दिन में तीन अधिशासी अभियंता बदले गए है। जलापूर्ति व्यवस्था न गड़बड़ाए, इसलिए ललितपुर में पूर्णकालिक अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता की तैनाती की मांग की है।
जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर 13 मई को झांसी के सहायक अभियंता रमाशंकर बादलीवाल को ललितपुर का चार्ज देने और 25 मई को हटा देने के संबंध में लिखा है कि बादलीवाल को मनमाने ढंग से हटा दिए जाने के कारण जनपद की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अधिशासी अभियंता संजय कुमार निरंजन और सहायक अभियंता संजीव कुमार के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने से पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। इसलिए झांसी से सहायक अभियंता रमाशंकर बादलीवाल को ललितपुर भेजा गया। उन्होंने 14 मई को कार्यभार संभाल लिया। इसी दौरान जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव दौरे पर आए, उन्होंने मोटरपंप, विद्युत यांत्रिक कमियां देखीं। बाद में रमाशंकर बादलीवाल को हटाकर कनिष्ठ सहायक अभियंता संजीव कुमार को प्रभारी अधिशासी अभियंता का कार्यभार सौंप दिया। उन्होंने लिखा कि रमाशंकर बादलीवाल को इस तरह से हटाना संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। इसलिए जिले में पूर्णकालिक अधिशासी अभियंता तैनात किया जाए। जिलाधिकारी ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त के अलावा प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग और निदेशक स्थानीय निकाय को भी भेजी है।
चार्ज नहीं छोड़ने पर बादलीवाल का उरई तबादला
जलसंस्थान के तत्कालीन प्रभारी अधिशासी अभियंता रमाशंकर बादलीवाल को महाप्रबंधक ने ललितपुर से कार्यमुक्त कर उरई स्थानांतरित कर दिया। इस तरह जल संस्थान में कुछ दिन तक दो अधिशासी अभियंता काम करते रहे। महाप्रबंधक मंजू गुप्ता ने कहा कि ललितपुर की जलापूर्ति को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सहायक अभियंता संजीव कुमार की तैनाती प्रभारी अधिशासी अभियंता के पद पर की गई हैै। रमाशंकर सिंह बादलीवाल को निर्देशित किया गया कि वह अधिशासी अभियंता पद का कार्यभार संजीव कुमार को सौंप दें, परंतु ऐसा नहीं किया गया। इस पर रमाशंकर बादलीवाल को ललितपुर से जल संस्थान शाखा उरई में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्हें ललितपुर से कार्यमुक्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन
ऐसा क्या देखा कि पहले हटाया, फिर चार्ज दे दिया
जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को जो पत्र लिखा है, उसमें महाप्रबंधक के इस निर्णय पर सवाल उठाए गए हैं कि आखिर उन्होंने सहायक अभियंता संजीव कुमार में ऐसी कौन सी खूबी देखी कि उनका चार्ज हटा दिया और आनन- फानन में दोबारा चार्ज दे दिया गया। जबकि, पेयजल की स्थिति में कोई सुधार नहीं है।