फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal jeevam mission start will cheif minister

मुख्यमंत्री करेंगे जल जीवन मिशन की शुरुआत

Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jal jeevam mission start will cheif minister
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी से जल जीवन मिशन की शुरुआत करेंगे। 10,131.92 करोड़ रुपये की इस योजना से बुंदेलखंड की 67 लाख ग्रामीण आबादी को नलों के जरिये पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में ये योजना चार चरणों में पूरी की जानी है। इसके पहले चरण की शुरुआत बुंदेलखंड से हो रही है। योजना के तहत बुंदेलखंड के सातों जिलों के 3622 राजस्व गांवों की लगभग 67 लाख आबादी को 479 योजनाओं के अंतर्गत पाइप पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। झांसी में 1627.94 करोड़ की लागत वाली 10 योजनाएं सतही स्रोत (सरफेस वॉटर) पर आधारित होंगी, जिनका लाभ 644 राजस्व गांवों की 11,42,249 लोगों मिलेगा। ललितपुर में 1623.47 करोड़ की लागत वाली 16 सरफेस वॉटर रिसोर्स और 12 भूजल (ग्राउंड वाटर) आधारित ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसका लाभ 559 राजस्व ग्रामों की 9,87,689 आबादी को मिलेगा। महोबा में 1219.74 करोड़ की लागत से 364 राजस्व ग्रामों के 6,68,660 लोग लाभान्वित होंगे। इस योजना के साकार होने के बाद बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। ग्रामीण आबादी की हैंडपंप, कुओं पर निर्भरता खत्म होगी।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर रहेंगे सिर्फ सौ लोग
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमणकाल के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। वाटर प्रूफ पंडाल में सिर्फ सौ लोग ही मौजूद रहेंगे। जबकि, मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के जलशक्ति एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जगहों से होगा लाइव प्रसारण
झांसी। गुलारा ग्राम पंचायत से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी उसकी समय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका भी लाइव प्रसारण होगा। सभी स्थानों पर विधिवत पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। तिलैथा में संजीव श्रृंगीऋषि, बचावली में हरगोविंद कुशवाहा, बुढ़पुरा में जयदेव पुरोहित, चुरारा में विधायक बिहारी लाल आर्य और कुरैचा में विधायक जवाहर लाल राजपूत योजना की नींव रखेंगे। जबकि, सदर विधायक रवि शर्मा मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे।

तीन घंटे झांसी में रहेंगे सीएम योगी
झांसी। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर मंगलवार को दोपहर 1.20 बजे ग्राम पंचायत गुलारा में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद सीएम 13.30 बजे मंच पर पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। एक घंटा पच्चीस मिनट के कार्यक्रम में सीएम का संबोधन भी होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक गांव में स्थित गोशाला में पौधरोपण और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम का हैलीकॉप्टर 3.40 बजे ग्राम पंचायत गुलारा के हैलीपेड से मेडिकल कॉलेज के लिए उड़ेगा। दोपहर 3.50 बजे सीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर करीब आधे घंटे 4.20 तक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेंगे। यहां से 4.25 बजे हैलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed