फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jain community agreedd

जैन समाज में बनी आपसी सहमति

Wed, 28 Nov 2018 01:30 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 28 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
jain community agreedd
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। मंदिर का शिखर तोड़े जाने के बाद दो पक्षों में बंटे जैन समाज के बीच आपसी सहमति बनाने की कोशिशें परवान चढ़ गईं हैं। समाज की बैठक में मंदिर के निर्माण के लिए इक्कीस सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इसके बाद समाज के लोगों ने मंदिर का मलबा हटाने के लिए मंगलवार को कारसेवा भी की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह शुक्रवार को करगुवां जी में मंदिर का शिखर तोड़ दिया गया था। एक पक्ष ने जीर्णोद्धार के लिए मंदिर का शिखर तोड़े जाने की बात कही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद से जैन समाज दो पक्षों में बंटा नजर आ रहा था। समाज के सभी लोगों के बीच आपसी सहमति बनाने के लिए कोशिशें भी शुरू हो गईं थीं, जो रंग लाई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कैलाश रेजीडेंसी स्थित जैन मंदिर में दिगंबर जैन पंचायत समिति और समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें मंदिर निर्माण के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन हुआ। उन्होंने बताया कि जो विधिक कार्यवाही हुई है, उसे वापस लिया जाएगा। उनके अनुसार आर्यिका पूर्णमति माता जी ने कहा है कि भगवान के भव्य मंदिर निर्माण में सभी बढ़ चढ़कर सहयोग दें। इधर पंचायत के  पूर्व महामंत्री कमल जैन ने बताया कि बैठक में सभी व्यवधान दूर किये गये। जो शिखर गिरा है, उसी के आकार का शिखर पुन: निर्मित होगा। बैठक के बाद जैन समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में कारसेवा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed