फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jai Jai Jagannath echoed in the Rath Yatra.

Jhansi News: रथयात्रा में गूंजे जय जय जगन्नाथ

Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Jai Jai Jagannath echoed in the Rath Yatra.
सब हेड - पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान के हुए दिव्य दर्शन
विज्ञापन


क्रासर - जगह - जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, मंदिरों में सजीं झांकियां

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रविवार को महानगर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। पुष्य नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान जगन्नाथ ने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। रथयात्रा का जगह - जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिरों में भी रथयात्रा की मोहक झांकी सजाई गई।
गोलाकुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर में भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती हुई। पूजा अर्चना के पश्चात रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रस्सियों से पकड़कर भगवान के रथ को खींचा और उनका आशीष प्राप्त किया। रथयात्रा में इस्कान के हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। बैंडबाजे मधुर भजन प्रस्तुत कर रहे थे। गंधीगर का टपरा, मानिक चौक, सुभाष गंज, बड़ा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों से होकर रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां प्रसाद वितरण एवं भजन गायन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, पीयूष रावत, संजय नौराई, शिवा नौराई, मनमोहन गेडा, पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी, विनोद हयारण, राघव वर्मा, मुकेश अग्रवाल, गोकुल दुबे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, आषाढ़ शुक्ल की द्वितीया पर्व पर मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गईं। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य का भी संयोग रहा। श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों में देर रात तक उमड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed