{"_id":"65d119118651a0e2d80a3b15","slug":"it-will-not-be-easy-to-go-home-on-holi-passengers-troubled-by-waiting-in-the-train-jhansi-news-c-11-bly1006-264792-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होली पर घर जाना नहीं होगा आसान, ट्रेन में वेटिंग से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होली पर घर जाना नहीं होगा आसान, ट्रेन में वेटिंग से यात्री परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दक्षिण भारत के राज्यों में रह रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने होली पर घर वापसी के लिए अभी से ट्रेन की टिकट बुक करा ली हैं। 24 मार्च को होली का दिन छोड़ दें तो 15 मार्च से झांसी से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और बिहार जाने वाली ट्रेनों की सभी श्रेणी की आरक्षित सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। स्लीपर से लेकर एसी तक सभी क्लास में वेटिंग आ रही है। अब लोग तत्काल और करंट टिकट व्यवस्था से ही घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली से झांसी की ओर आने वाली ट्रेनों का भी है। यहां प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग आ रही है।
बरौनी मेल में खाली हैं सीट
ग्वालियर-बरौनी मेल को लेकर लोगों के मन में यह धारणा रहती है कि इस ट्रेन में तीन माह पहले से बुकिंग रहती है। वहीं, अगर त्योहार हो तो बरौनी मेल में पैर रखने को जगह नहीं मिलती। लेकिन, इस बार होली पर इस ट्रेन ने अपना ही इतिहास बदल दिया है।
गोरखपुर और बिहार जाने वाली इन ट्रेनों में है वेटिंग
लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस
साबरमती एक्सप्रेस
पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
कामाख्या एक्सप्रेस
सीतापुर एक्सप्रेस
पुष्पक एक्सप्रेस राप्तीसागर एक्सप्रेस
सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस
भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
--
दिल्ली से झांसी आने वाली ये ट्रेन हैं फुल
उत्कल एक्सप्रेस
महाकौशल एक्सप्रेस
सचखंड एक्सप्रेस
एपी एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
पंजाब मेल एक्सप्रेस
गोवा एक्सप्रेस
कर्नाटक एक्सप्रेस
तेलंगाना एक्सप्रेस
केरला एक्सप्रेस
वर्जन
एडवांस रिजर्वेशन सुविधा के चलते लोगों को पहले से टिकट बुक करने की सुविधा मिल गई है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने के लिए यात्री टिकट बुक कर पा रहे हैं। इससे वेटिंग आना स्वभाविक है। लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। तत्काल और सीट खाली होने पर करंट में भी आरक्षण मिल सकता है।
विज्ञापन
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी