फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It is shameful to call Hindus violent: Baby Rani

हिंदुओं को हिंसक कहना शर्मनाक : बेबी रानी

Sat, 06 Jul 2024 05:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
It is shameful to call Hindus violent: Baby Rani
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक बताकर बेहद शर्मनाक काम किया है। उन्होंने संविधान को लेकर भी झूठ बोला है। जबकि, भाजपा अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की भी चिंता करती है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को भाजपा की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम में कही।

प्रेमनगर स्थित एक विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आपातकाल का दौर आज भी कोई भुला नहीं सकता। उस दौर में राहुल गांधी की दादी इंदिरा ने लोगों को जेल में डाला था। लोगों के नाखून तक उखाड़ लिए गए थे। सांसद अनुराग शर्मा ने अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों का आभार जताया। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा ने जीत हासिल की है। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य, जगदीश सिंह चौहान, मुकेश मिश्रा, जयदेव पुरोहित, संजय दुबे, अमित साहू, बृजेन्द्र राजपूत, अमित जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed