फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It is difficult for 4500 people to breathe from the Municipal Corporation's plant.

Jhansi News: नगर निगम के प्लांट से 4500 लोगों का सांस लेना दूभर

Sun, 04 Aug 2024 04:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for 4500 people to breathe from the Municipal Corporation's plant.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम का बिजौली में वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ट्रायल आरंभ कर दिया गया है लेकिन, इसने आसपास रहने वाले करीब साढ़े चार हजार लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है। यहां से उठ रही भीषण बदबू से परेशान लोग घरों में ताला बंद करके जाने लगे हैं। स्थानीय लोग वातावरण के प्रदूषित होने से किसी गंभीर बीमारी के फैलने की आशंका से भी सहमे हैं।

बिजौली में वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट बनाया गया है। अभी तक महानगर का पूरा कूड़ा खंतियों में डंप होता था लेकिन, अब यह बिजौली प्लांट में डंप होगा। यहां इसे वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित किया जाएगा। इन दिनों यहां कूड़ा जमा किया जा रहा है। इससे आसपास के मोहल्लों में भीषण दुर्गंध पहुंच रही है। रोजाना 60 डंपर दर्जनों चक्कर लगाकर यहां कूड़ा लाते हैं। इससे कूड़े का पहाड़ लगता जा रहा है। बारिश में इसके सड़ने से बदबू पैदा हो रही है। प्लांट के पास के बजरंग मोहल्ला, सैंयर चौराहा, हॉट मैदान, सैंयर ग्राम, शारदा नगर समेत यूपीसीडा के कारोबारी तक इससे परेशान हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनुराग, कमलावती, पुष्पेंद्र, राजकुमार आदि का कहना है कि बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस वजह से लोग खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। उन्होंने समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
प्लांट के अंदर गाय का निवाला बन रहा कूड़ा
वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट के बेहद संवेदनशील होने के बावजूद यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं। कोई भी बेरोकटोक अंदर जा सकता है। इस वजह से प्लांट के अंदर जगह-जगह गाय के झुंड घूमते दिखाई पड़ रहे हैं। गाय कूड़े को अपना निवाला बना रही हैं। इनको रोकने वाला कोई नहीं है।

इनसेट
स्कूल की चहारदीवारी से सटाकर बनाया गया प्लांट

प्लांट की चहारदीवारी से सटकर दो विद्यालय भी हैं। दोनों विद्यालय में कुल एक हजार बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय संचालकों का कहना है कि जब से प्लांट का संचालन आरंभ हुआ, बच्चों का भी दुर्गंध से बुरा हाल हो गया है। कई बच्चों को उल्टियां हुईं। इसके बाद से उन्होंने स्कूल आना बंद कर दिया।


इनसेट
प्लांट से प्रभावित होने वाले मोहल्लों की दूरी
बजरंग मोहल्ला- 50 मीटर
सैंयर चौराहा- 200 मीटर
सैंयर ग्राम- 800 मीटर
शारदा नगर- 500 मीटर
विद्यालय- 50 मीटर
इंडस्ट्रीयल एरिया यूपीसीडा - 100 मीटर

प्लांट के अंदर कूड़ा जमा होने से आसपास के हजारों लोग परेशान हैं। भीषण दुर्गंध उठने से लोग बीमार हो रहे हैं। सभी लोग प्लांट बंद करने की मांग कर रहे हैं। अगर नगर निगम कदम नहीं उठाएगा तो इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
रिंकू वंशकार, पार्षद, वार्ड संख्या 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed