फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encroachment

यहां हर पग पर मुश्किल

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
यहां हर पग पर मुश्किल - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार की सबसे पुरानी मार्केट टंडन रोड। यहां दुकानदारों ने सारी हदें पार कर अपने सामान फुटपाथ के बाद सड़क तक सजा रखे हैं। इनसे न सिर्फ  रास्ता अवरुद्ध होता है, बल्कि पग-पग पर जाम लगता है। यहां से निकलने के बाद वाहनों को कच्चे पुल से गुजरना पड़ता है। कच्चे पुल तक आए दिन जाम लगने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, मगर अतिक्रमण हटाने की चिंता न तो दुकानदारों को है और न ही प्रशासन को।
सीपरी बाजार में स्थित टंडन रोड पर होजरी, मिठाई, गैस चूल्हे व अन्य सामानों की दुकानें हैं। लगभग हर दुकान अपनी मर्यादा लांघ कर सजी है। कई फीट आगे तक रास्ता अवरुद्ध कर सामान सजाया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस रोड पर न तो नगर निगम ने और न ही यातायात विभाग ने कभी अतिक्रमण हटाया। यहां से होकर कच्चे पुल जाने वाले रास्ते पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। उधर, नगर निगम अतिक्रमण हटाने का रोस्टर तैयार करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन अनभिज्ञ
अतिक्रमण के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। रास्ता संकरा हो गया है और प्रशासन अनभिज्ञ बना बैठा है।
- राजीव अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी

जाम की हद पार
जब इस संकरी सड़क से होकर दो पहिया वाहनों के साथ चार पहिया वाहन निकलते हैं तो जाम हद पार कर जाता है। यह सब अतिक्रमण की देन है।’
- मोहन लाल वर्मा, नगरा

दुकानें बनी परेशानी
टंडन रोड से होकर कच्चे पुल तक सकुशल निकल जाएं तो भगवान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते। सड़क तक दुकानें सजाने से परेशानी होती है।
- सुरेंद्र कुमार, प्राइवेट कर्मचारी


अतिक्रमण हटाए जाने का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। उसे जल्द लागू किया जाएगा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed