फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It is also a cause of falling levels of groundwater in Bundelkhand

यह भी है बुंदेलखंड में भूगर्भ जल स्तर गिरने का एक कारण

Sun, 24 Apr 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
It is also a cause of falling levels of groundwater in Bundelkhand
water, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।  भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट ने आरसीसी की जगह एपेक्स बिछाए जाने के निर्देश दिए थे, ताकि बारिश का पानी जमीन में बैठ सके। लेकिन, नगर निगम इसका ख्याल नहीं रख रहा है। न्यायालय के आदेशों को ताक पर रखकर पुरानी आरसीसी सड़कों को खोदे बिना ही उन एपेक्स बिछाए जा रहे हैं। अधिकारी सब जानते हैं, मगर मौन हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में लगातार गिरते जल स्तर को बढ़ाने अथवा उस पर कुछ हद तक रोक लगाने के उद्देश्य से हाईकोर्ट ने आरसीसी सड़कों के निर्माण पर रोक लगा दी थी। क्योंकि आरसीसी पर गिरा पानी नालियों में बहकर अन्यत्र चला जाता था। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए आरसीसी सड़कों का निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसके स्थान पर एपेक्स बिछाए जाने लगे।
विज्ञापन


झांसी नगर निगम इन आदेशों को मान तो रहा है, लेकिन अपने ढंग से। आरसीसी सड़कों को खोदे बिना ही उसके ठेकेदार उनके ऊपर एपेक्स बिछा रहे हैं। इससे सड़क की ऊंचाई तो बढ़ रही है, मगर जलस्तर बढ़ने का कोई मौका नहीं है। ऐसा ही एक निर्माण कार्य प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के ठीक बगल वाली गली में हो रहा है।  यहां भी बिना आरसीसी खोदे ही एपेक्स बिछाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर निगम में करें शिकायत
झांसी। यदि कहीं भी इस प्रकार से आरसीसी सड़क खोदे बिना ही एपेक्स लगाए जा रहे हैं तो इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से करें। यदि वहां सुनवाई न हो तो उच्चाधिकारी जैसे जिलाधिकारी अथवा कमिश्नर से इस बारे में शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए लोगों को अपने अधिकाराें के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।


‘ऐसी कई शिकायतें आई हैं। नगर निगम के इंजीनियरों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और नियम विरुद्ध काम करने वाले ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया जाएगा।’
रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त
नगर निगम झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed