फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   issolation coach

अस्पतालों में जगह नहीं, आइसोलेशन कोच खाली पड़े

Fri, 07 May 2021 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
issolation coach
झांसी। एक ओर कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते अस्पतालों में जगह नहीं है। बेड के लिए मरीज अस्पतालों के बाहर पड़े हुए हैं। उधर, रेलवे द्वारा तैयार किए गए आइसोलेशन कोच खाली पड़े हुए हैं। इन कोचों का अब तक कोई उपयोग नहीं किया जा सका है। रेलवे की ओर से लगातार कोचों में सफाई और सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल महानगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद झांसी मंडल ने 70 आइसोलेशन कोच तैयार किए थे। पूरे साल इन कोचों का कोई उपयोग नहीं किया जा सका। बीच में हालात सामान्य हुए, तो रेलवे ने कोच हटवाकर ट्रेनों में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पिछले महीने जब संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी, तो मंडल ने फिर से 20 आइसोलेशन कोच तैयार किए। इनमें से 10 कोच ग्वालियर भेजे गए हैं। जबकि 10 कोच झांसी स्टेशन पर खड़े हुए हैं। मौजूदा समय में लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन स्टेशन पर 160 बेड वाले कोच खाली खड़े हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कोच का उपयोग राज्य सरकार के निर्देशन में प्रशासन को करना है। कोच तैयार होने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

------------
एक कोच पर खर्च हुए 77 हजार रुपये
रेलवे ने पिछले साल एक कोच का निर्माण करने पर 77 हजार रुपये खर्च किए थे। पिछले साल भी यह कोच किसी काम नहीं आ सके। इस बार भी ऐसा ही होने की संभावनाएं हैं। कोच में संक्रमित मरीजों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
आइसोलेशन कोच में प्रतिदिन सफाई और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मांग के आधार पर मरीजों को इसमें शिफ़्ट किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed