फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   isolation coach me bharti hoge mareez

आइसोलेशन कोच में भर्ती हो सकेंगे कोरोना संक्रमित

Mon, 26 Apr 2021 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
isolation coach me bharti hoge mareez
झांसी। महानगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड फुल होे गए है। अस्पताल में बेड न मिलने से परेशान कोरोना संक्रमित मरीजों को अब रेलवे के आइसोलेशन कोच में भर्ती किया जा सकेगा। रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच को तैयार कर झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ा कर दिया है। कोच में ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर आइसोलेशन कोच में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं, 10 अतिरिक्त आइसोलेशन कोचों को ग्वालियर स्टेशन पर भेजा गया है।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या का आलम यह है कि अस्पतालों में बेड फुल हो चुके है। हालांकि जिला प्रशासन बेड बढ़ाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहा है। वहीं, रेलवे ने भी मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 आइसोलेशन कोच तैयार कर दिए हैं। इन कोचों में सारे इंतजाम दुरुस्त करने के बाद 10 कोचों को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ा कर दिया गया है। कोच में दो बोतल होल्डर, दो कपड़े टांगने के हुक, ऑक्सीजन सिलिंडर, कूड़ेदान, स्टूल, मग, बाल्टी, बिजली स्विच, पर्दे लगाने के साथ चिकित्सक और नर्स के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। इन कोचों में जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर मरीजों को रखा जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आइसोलेशन कोच तैयार कर प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़े हो गए हैं। इनमें ऑक्सीजन समेत तमाम इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed