फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   isolation coach make in 290 railway coach

रेलवे ने कसी कमर 290 कोचों को बनाएगी आइसोलेशन वार्ड

Fri, 03 Apr 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
isolation coach make in 290 railway coach
isolation coach make in 290 railway coach
झांसी। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को 290 कोच रूपांतरण करने का लक्ष्य दिया है। जिसमें 160 कोच झांसी स्थित कोच मरम्मत कारखाना और 40 कोचिंग डिपो में तैयार होंगे। कोचों को परिवर्तन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को 14 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर रेलवे अपने डिब्बों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। इन कोचों में सभी चिकित्सीय सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इन कोचों का प्रयोग विषम परिस्थितियों में किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे को 290 कोच परिवर्तन करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें झांसी कोच मरम्मत कारखाने को 160, झांसी कोचिंग डिपो को 40, प्रयागराज कोचिंग डिपो को 30, कानपुर कोचिंग डिपो को 30, आगरा कोचिंग डिपो को 30 कोच तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इन आइसोलेशन कोच को जोन के ऐसे स्टेशनों पर खड़ा किया जाएगा, जिनका सड़क संपर्क सीधा है। इसके लिए झांसी, ग्वालियर, प्रयागराज, सुबेदारगंज, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट व मथुरा स्टेशन को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed