फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   iskcon temple jhansi

हरीनाम संकीर्तन यात्रा में झूमे भक्त, इस्कॉन मंदिर में शुरू हुआ चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव कार्यक्रम

Mon, 09 Mar 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
iskcon temple jhansi
इस्कॉन मंदिर से निकाली गई संकीर्तन यात्रा ने सदर बाजार का भ्रमण किया।
झांसी। चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को इस्कॉन मंदिर के भक्तों ने सदर बाजार में मृदंग की धुन पर हरिनाम संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली। जगह - जगह व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने संकीर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

फूटा चौपड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हरीनाम संकीर्तन से हुआ। इसमें इस्कॉन के संस्थापक श्री शील प्रभु पाद जी और भगवान कृष्ण की दिव्य प्रतिमाएं रथों पर विराजमान थीं। हरे रामा- हरे कृष्णा की धुनों पर संकीर्तन यात्रा ने पूरे सदर बाजार में भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर में हुई कथा में वरिष्ठ ब्रह्मचारी राधा श्याम सुंदर प्रभु ने कहा कि कलियुग के पतित जीवों का उद्धार करने के लिए भगवान श्री कृष्ण स्वयं ही भक्त के रूप में श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में अवतरित हुए। मंदिर अध्यक्ष बृज भूमि दास प्रभु ने बताया कि नौ मार्च को शाम 6 बजे से चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव, दस मार्च को शाम 7 बजे से फूलों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed