फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   is sal fir tiddi dal ke hamle ki aasanka. alart jari

इस साल फिर टिड्डी दल के हमले की आशंका, अलर्ट जारी

Sun, 23 May 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
is sal fir tiddi dal ke hamle ki aasanka. alart jari
इस साल फिर टिड्डी दल के हमले की आशंका, अलर्ट जारी
विज्ञापन

झांसी। जनपद में टिड्डियों के हमले की आशंका फिर जताई जा रही है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने पांच टीमें बना दी हैं। सभी के लिए अलग से नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

पिछले वर्ष मई-जून माह के दौरान टिड्डियों नेे बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में जमकर उत्पात मचाया था। झांसी में पूरे जून महीने तक करोड़ों की संख्या में मौजूद टिड्डियों का आतंक रहा। इनको मारने के लिए कृषि विभाग को काफी पसीना भी बहाना पड़ा। पिछले वर्ष टिड्डियों ने जायद समेत खरबूजे एवं तरबूज की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। अब इन टिड्डियों का एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। प्रभारी उपनिदेशक कृषि कमलेश कुमार के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी राजस्थान से टिड्डियों के उड़ने के संकेत मिले हैं। इस वजह से इनके यहां पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग की रिपोर्ट आधार पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने रोकथाम के लिए तहसीलवार पांच टीम बनाई है। सदर झांसी के लिए प्रभारी उपनिदेशक कृषि केके सिंह, शंकर सिंह गोविंद सिंह, कृष्णकांत प्रतिपाल निरंजन को तैनात किया है। इसी तरह मोंठ में भूमि संरक्षण अधिकारी संजय कुमार, टहरौली में भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार, गरौठा में संजीव कुमार एवं मऊरानीपुर के लिए डिंपल केन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी उपनिदेशक के मुताबिक राजस्थान सरकार से जारी अलर्ट के मुताबिक सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। सीमावर्ती स्थानों पर टीमों को रसायन के साथ निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed