फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Irrigation worker dies under suspicious circumstances in Jhansi

Jhansi: सिंचाई कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत, बेटे ने रंजिश का जताया शक; जहर देने का लगाया आरोप

Thu, 11 Jul 2024 10:15 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 10:15 PM IST
सार

झांसी के चिरगांव में एक सिंचाई कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पिता की मौत पर बेटे ने रंजिश का शक जताया है।

विज्ञापन
Irrigation worker dies under suspicious circumstances in Jhansi
सिंचाई कर्मी की संदिग्धावस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरगांव थाना इलाके के ग्राम बरल निवासी श्यामसुंदर राजपूत (56) सिंचाई विभाग में रनर के पद पर पुलिया गांव की नहर पर तैनात थे।  बेटे धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि पिता प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर में वहां पर खाना बनाया जा रहा था। 

विज्ञापन


पिता के अलावा अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि रंजिश के चलते दाल में जहर मिला दिया गया। दाल खाने के बाद पिता की शाम तकरीबन चार बजे हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें समथर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में समथर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed