फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Irrigation Rising Star and MD Star teams enter the semi-finals

इरीगेशन राईजिंग स्टार और एमडी स्टार टीमों ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Rising Star and MD Star teams enter the semi-finals
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जा रहे सिंचाई विभाग क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बुधवार को इरीगेशन राईजिंग व एमडी स्टार ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला मुकाबला इरीगेशन राईजिंग स्टार बनाम सिंचाई यांत्रिक इलेवन के बीच हुआ। इरीगेशन राईजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिंचाई यांत्रिक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 100 रन बनाए। जिसमें पवन यादव ने 41 एवं हमजा हुसैन ने 36 रन बनाए। जवाब में इरीगेशन राईजिंग स्टार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पांच विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज छत्रपाल ने 46, अजय समाधिया ने 15 व बलवीर ने 14 रन बनाए। सिंचाई यांत्रिक की ओर से गेंदबाज सैयद अहमद और पवन ने दो-दो विकेट हासिल किए। छत्रपाल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमडी स्टार और आई एंड पी वॉरियर्स के बीच खेला गया। आई एंड पी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज अतुल एवं सोहेल ने 14-14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडी स्टार की टीम ने सात विकेट शेष रहते हुए मैच जीता। पारी के दौरान बल्लेबाज वसीम ने 72 व मुकेश ने नाबाद 13 रन बनाए। आई एंड पी वॉरियर्स के गेंदबाज शांतनु वैद्य ने दो विकेट हासिल किए। एमडी स्टार के खिलाड़ी वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान शील चंद्र उपाध्याय, संजीव कुमार, पंकज कौशिक, संदीप रावत, राहुल श्रीवास्तव, दिनेश भार्गव, राजेश दुबे, अबरार अहमद, नवनीत साहू, धीरज सक्सेना, रियाज अहमद, कामता पाल, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed