{"_id":"61c0da7a875ab52ef8482be7","slug":"irrigation-rising-orai-and-lalitpur-won-the-matches-jhansi-news-jhs2113843113","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरीगेशन राइजिंग, उरई और ललितपुर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरीगेशन राइजिंग, उरई और ललितपुर ने जीते मैच
विज्ञापन
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जा रहे सिंचाई विभाग क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सोमवार को इरीगेशन राइजिंग स्टार, इरीगेशन उरई और इरीगेशन ललितपुर की टीम ने मैच जीत लिए।
प्रतियोगिता का पहला मैच इरीगेशन राइजिंग स्टार बनाम सर्किल इलेवन के बीच हुआ। जिसमें इरीगेशन राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सर्किल इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 73 रन बनाए। इरीगेशन राइजिंग स्टार के गेंदबाज बलवीर और राघवेंद्र ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में इरीगेशन राइजिंग स्टार के बल्लेबाज सौरभ वर्मा के 50, अजय समाधिया के 20 रनों की बदौलत इरीगेशन राइजिंग की टीम ने नौ विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला इरीगेशन उरई और सपरार ब्लू स्टार के बीच खेला गया। इरीगेशन उरई ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सपरार ब्लू स्टार की टीम ने निर्धारित ओवरों में 75 रन बनाए। इरीकेशन उरई की ओर से गेंदबाज लाकेश शाक्या ने तीन एवं श्री नारायण ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इरीगेशन उरई के बल्लेबाज सोनू के नाबाद 33 रना एवं हरीमोहन के नाबाद 15 रनों की बदौलत रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से मैच जीत लिया। वहीं प्रतियोगिता में तीसरा मैच इरीगेशन ललितपुर बनाम आई एंड पी वॉरियर्स के मध्य हुआ। आई एंड पी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इरीगेशन ललिपुर के बल्लेबाज अमित के 81, जयभान के 68 एवं मनोज के नाबाद 30 रनों की पारी से निर्धारित ओवरों में 202 रन बनाए। जवाब में आई एंड पी वॉरियर्स की पूरी टीम 66 रन ही बना सके। इरीगेशन ललितपुर के गेंदबाज अभिषेक शुक्ला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट प्राप्त किए।
इस मौके पर संजीव कुमार झा, अजय कुमार भारती, योगेंद्र खरे, अबरार अहमद, हमजा हुसैन, रजनीश चतुर्वेदी, हाजी अनवर हुसैन, राजेश दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, खुशबू शर्मा, निधि अग्रवाल, हेमलता आदि मौजूद रहे।