{"_id":"65fea455fb0b2075c30e0971","slug":"irrigation-department-employees-clash-over-applying-gulal-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गुलाल लगाने को लेकर सिंचाई विभाग के भिड़े कर्मचारी, शराब के नशे में धुत होकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गुलाल लगाने को लेकर सिंचाई विभाग के भिड़े कर्मचारी, शराब के नशे में धुत होकर की मारपीट
Sat, 23 Mar 2024 03:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:13 PM IST
सार
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग के वेतवा खंड में तैनात कर्मी होली पर गुलाल लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
Jhansi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग के वेतवा खंड में तैनात कर्मी होली पर गुलाल लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए। शराब के नशे में धुत विभाग के एई ने बाबू के साथ मिलकर कर्मचारी की मारपीट कर दी। पुलिस दोनों को नवाबाद थाने लाई है।
विज्ञापन
मामला शनिवार लगभग 2.15 बजे का है। जब होली की छुट्टी पर जाने से पहले विभाग के एई कार्यालय पहुंचे थे। कर्मचारियों का कहना है कि एई शराब के नशे में सबको गुलाल लगा रहे थे। जब एक कर्मी को उन्होंने गुलाल लगाया तो कर्मी ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद एई और कर्मी में बहस हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच विभाग का बाबू भी आ गया। जिसने एई का पक्ष लेते हुए कर्मचारी को डांटना शुरू कर दिया। जिस पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। वहीं, अन्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस एई समेत दोनों कर्मियों को थाने लाई है।
विज्ञापन