फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Iron gate cut millions in cash stolen

लोहे का गेट काटकर लाखों की नकदी चोरी

Tue, 14 Feb 2017 12:58 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 14 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Iron gate cut millions in cash stolen
लोहे का गेट काटकर लाखों की नकदी चोरी - फोटो : amar ujala
आवास विकास स्थित केके पुरी कॉलोनी के सूने घर से बदमाश लोहे का गेट काटकर घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। इसी तरह पिछले दिनों एक शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी में वृद्ध नंदकिशोर राय पत्नी द्रोपदी के साथ रहते हैं। उनके बेटे दूसरे घर में अलग रहते हैं। शनिवार को वे पत्नी के साथ रस बिहार कॉलोनी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रविवार की शाम लौटकर वह घर आए। मुख्य दरवाजा खोलकर जब घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। बदमाश सीढ़ियों के रास्ते घर में आए थे और लोहे के दो दरवाजे और एक जाली तोड़ने के बाद कमरे में घुसे थे। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 1.10 लाख नकद चोरी कर ले गए थे। पता लगने पर परिजन व रिश्तेदार मौके पर आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन

इधर, सदर बाजार थाने में दी तहरीर में खिरकपट्टी निवासी सुभाष बाबू राय ने बताया कि 10 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी बस स्टैंड रोड पर स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में थी। समारोह के दौरान चोर उनकी मां कपूरी राय का पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, दस हजार रुपये नकद, मोबाइल और अन्य सामान रखा था। चोर शादी में शामिल होने आए जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव व कुछ अन्य रिश्तेदारों की जेब से भी रुपये चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में भी दो चोर चहलकदमी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed