फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IRCTC travelling stachue of unity and jyotirling

ज्योतिर्लिंग और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
IRCTC travelling stachue of unity and jyotirling
झांसी। आईआरसीटीसी ने यात्रियों को ज्योतिर्लिंग और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कराने की तैयारी की है। इसके लिए विशेष ट्रेन 27 फरवरी को दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव झांसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर होगा। इस टूर पैके ज में आईआरसीटीसी यात्रियों को घुमाने के साथ आवास और भोजन की भी सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी द्वारा तैयार किए गए पैकेज के तहत यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केवड़िया बड़ौदा में बनी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सैर कराई जाएगी। यात्रा के लिए वातानुकूलित विशेष ट्रेन 27 फरवरी को दिल्ली से रवाना होगी। करीब चार रात और पांच दिन के पैकेज में यात्रियों को आईआरसीटीसी घुमाने के साथ नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, एसी बसों से स्थानीय यात्रा और होटल में ठहरने की व्यवस्था कराएगा। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक पैके ज में फर्स्ट एसी कोच में दो यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति 32330 रुपये, तीन व्यक्तियों के लिए 32080 रुपये प्रतिव्यक्ति और एक यात्री के लिए 34060 रुपये मूल्य तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी में दो व्यक्ति रहने पर 24705 रुपये प्रति व्यक्ति, तीन व्यक्ति पर 24450 रुपये प्रति व्यक्ति और अकेेले व्यक्ति के लिए 26440 रु पये मूल्य तय किया गया। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन का ठहराव दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा और ग्वालियर में होगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के सदस्य ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
झांसी। रेलवे बोर्ड के सदस्य (वित्त) नरेश सालेचा ने शनिवार को झांसी मंडल का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने डीआरएम संदीप माथुर के साथ पश्चिम रेलवे कॉलोनी में बनाए गए सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए प्रशंसा की और पौधरोपण किया। झांसी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीआरएम के साथ ले-आउट, रीमॉडलिंग और ट्रैफि क मूवमेंट प्लान पर चर्चा की। साथ ही यात्री सुविधा के लिए हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एस्केलेटर, नए-पुराने फु ट ओवर ब्रिज, लगेज स्कैनर, लगेज सैनिटाइजर की कार्यप्रणाली, डिस्पोजेबल बेडरोल, वेंडिंग कियोस्क, कोविड प्रीकौशन कियोस्क, वाटर वेंडिंग मशीन, मसाज मशीन, बोतल क्रशर मशीन समेत सभी यात्री सुविधाओं को गहनता से देखा। रेलवे बोर्ड के सदस्य ने यात्री प्रतीक्षालय और शौचालय के रखरखाव, टीटीई लॉबी का भी निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने अधिकारियों की सराहना की। इसके बाद प्लेटफ ार्म सात पर बने मेजर ध्यानचंद उद्यान में स्थापित कलाकृतियों की सराहना की गई। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक तकनीकी अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सामान्य रघुनाथ सिंह, मंडल अभियंता मुख्यालय रामेश्वर कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री को सुपुर्द किया मोबाइल
झांसी। रेलवे स्टेशन उरई में जीआरपी ने यात्री प्रतीक्षालय में मिले मोबाइल को यात्री के सुपुर्द किया। पुलिसकर्मियों को प्रतीक्षालय में एक मोबाइल मय चार्जर लावारिस हालत में मिला। प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई तो उनमें से किसी ने मोबाइल की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने संपर्क किया तो मोबाइल धीरज कुमार निवासी पुलिया नंबर नौ, मकान नंबर 12-13 झांसी का निकला। शनिवार को पुलिस ने मोबाइल को यात्री के सुपुर्द किया।

रेलवे की क्रेन से पार्ट्स चोरी करने वाले दबोचे
झांसी। बबीना यार्ड में खड़ी रेलवे की पांच टन लोड वाली क्रेन से पार्ट्स चोरी करने वालों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। 14 अगस्त को बबीना यार्ड में खड़ी पांच टन लोड वाली क्रेन से प्रमुख पार्ट चोरी हो गए थे। आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग मामले में चोरों की तलाश कर रही थी। शनिवार को आरपीएफ ने कन्हैया लाल निवासी कुम्हरनामा खैलार और धनीराम निवासी हनुमान मंदिर बबीना झांसी को खैलार से गिरफ्तार किया। इनसे क्रेन के चार पार्ट्स बरामद किए गए। चोरों ने पूछताछ में बताया कि दो पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए। मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed