{"_id":"61a70eb213500b093c7761d3","slug":"investigation-of-three-firms-of-mentha-oil-tax-evasion-caught-in-two-jhansi-news-jhs209929139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंथा ऑयल की तीन फर्मों की जांच, दो में पकड़ी टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंथा ऑयल की तीन फर्मों की जांच, दो में पकड़ी टैक्स चोरी
विज्ञापन
झांसी। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान टीम ने कोंच स्थित मैंथा ऑयल की तीन फर्मों की जांच की। जांच के दौरान दो फर्मों में टैक्स चोरी के मामले पकड़े गए। इसी तरह आंतिया तालाब स्थित एक लोहे के प्रतिष्ठान में साढ़े तीन लाख रुपये का अघोषित माल बरामद किया गया।
कोंच स्थित एक फर्म की जांच में 57 लाख का अघोषित मैंथा ऑयल पकड़ा गया। व्यापारी मैंथा ऑयल के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर माल को जब्त कर लिया गया। दूसरी फर्म की जांच में पाया गया कि व्यापारी किसानों से सीधे और टैक्स इनवाइज पर दो तरह से खरीद कर रहा है। शासन ने 30 सितंबर 2021 से किसानों से सीधे मैंथा ऑयल की खरीद पर रिवर्स चार्ज लगाना शुरू कर दिया है। जांच में पता चला कि व्यापारी ने एक अक्तूबर के बाद किसानों से जो मैंथा ऑयल की खरीद की। उस पर रिवर्स चार्ज जमा नहीं किया। मैंथा ऑयल पर 12 फीसदी टैक्स लगता है। व्यापारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीसरी फर्म के व्यापार स्थल पर कोई भी व्यापारिक गतिविधि नहीं पायी गई। अफसर अब पता कर रहे हैं कि उक्त व्यापारी टैक्स जमा कर रहा है कि नहीं। ऐसा तो नहीं कि वह सिर्फ नाम के लिए पंजीयन लिए है।
उधर, टीम ने झांसी के आंतिया तालाब स्थित लोहे के प्रतिष्ठान का सर्वे किया गया। जांच के दौरान 3.50 लाख रुपये का अघोषित लोहा रखा पाया गया। व्यापारी को अब 18 प्रतिशत टैक्स के साथ जुर्माना जमा करना होगा। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर संजय शर्मा, शिव सहाय, विनय प्रकाश गौतम, शैलेंद्र वार्ष्णेय व सचल दल अधिकारी शामिल रहे।