फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation of property received as gift

Jhansi News: उपहार में मिलीं संपत्तियों की होगी जांच

Thu, 27 Mar 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation of property received as gift

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित की गईं संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए निबंधन विभाग की टीम मौके पर जाएगी। गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

गिफ्ट डीड के माध्यम से लोग अपने रक्त संबंधियों में संपत्ति का हस्तांतरण कर सकते हैं। इसके लिए केवल पांच हजार रुपये शुल्क अदा करना होता है। इस योजना के तहत व्यावसायिक संपत्ति का हस्तांतरण नहीं किया जा सकता है। अब निबंधन विभाग इस योजना के तहत हुए बैनामों की जांच करने जा रहा है। इसमें खासतौर पर देखा जाएगा कि दान में दी गई संपत्ति कहीं व्यावसायिक तो नहीं है। जांच में संपत्ति व्यावसायिक पाए जाने पर संबंधित से नियमानुसार स्टांप शुल्क की वसूली की जाएगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह ने बताया कि आकस्मिक तौर पर शुरुआत में गिफ्ट डीड के 12 बैनामों की जांच की जा रही है। जांच का दायरा आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन




जमा करें 10-25 हजार के स्टांप पेपर



10 हजार से 25 हजार रुपये मूल्य के स्टांप पेपर 31 मार्च के बाद निष्प्रयोज्य हो जाएंगे। इनके स्थान पर ई-स्टांप का इस्तेमाल किया जाएगा। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि जिन लोगों के पास 10 हजार से 25 हजार मूल्य के स्टांप पेपर रखे हैं, वे कोषागार में जमा कर दें। 31 मार्च के बाद ये जमा नहीं किए जाएंगे और निष्प्रयोज्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed