{"_id":"615372e18ebc3e09081df9f2","slug":"investigation-not-started-condition-of-the-young-man-on-ventilator-remains-as-it-is-jhansi-news-jhs20543646","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू नहीं हुई जांच, वेंटीलेटर पर युवक को हालत जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू नहीं हुई जांच, वेंटीलेटर पर युवक को हालत जस की तस
विज्ञापन
झांसी। इलाइट पुलिस चौकी के शौचालय पर फांसी लगाने वाले युवक की हालत अभी भी जस की तस है। डॉक्टरों ने उसे अभी वेंटीलेटर पर ही रखा है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मंगलवार को एसपी (ग्रामीण) को जांच सौंप दी लेकिन, जांच शुरू नहीं हो सकी है।
बरुआसागर निवासी अजय सोनी को 25 सितंबर को नवाबाद थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस का कहना है देर-रात उसने पुलिस चौकी के भीतर बने शौचालय में शर्ट के कपड़े से फांसी लगाने की कोशिश की। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटीलेटर पर रख दिया गया। मंगलवार को अजय की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर ही रखा हुआ है। इलाज में लगे डॉक्टर भी उसके हालत के बारे में कुछ बताने को राजी नहीं हो रहे। वहीं, अजय के परिजन उसे देखने को सुबह अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है पुलिस उसके पास नहीं जाने दे रही है। छोटे भाई हेमंत ने फोटो खींचने की कोशिश की लेकिन, वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया। खबर लिखे जाने तक अजय की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
वहीं, पुलिस पर लॉकअप में पिटाई करने जैसे गंभीर आरोप लगने के बावजूद इसकी आंतरिक जांच घटना के दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। यह जांच एसपी आरए को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इससे संबंधित कोई दस्तावेज ही अभी तक तैयार नहीं हो सके हैं। इस वजह से बुधवार को न मौका मुआयना हुआ और न कोई बयान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
गायब ट्रांसपोर्टर की लोकेशन तलाश रही पुलिस
इस मामले का सूत्रधार ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता की तलाश में पुलिस जुटी है। ट्रांसपोर्टर 23 सितंबर को मेडिकल कॉलेज से अचानक लापता हो गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है उसका सुराग एक प्रसिद्घ तीर्थ स्थल के पास का मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें, ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी पुलिस ने पूछताछ के लिए ही अजय को थाने में बुलाया था।
संजय शुक्ला को नवाबाद की जिम्मेदारी
एसएसपी शिवहरि मीना ने इंस्पेक्टर संजय शुक्ला को नवाबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां थानाध्यक्ष रहे विजय पांडेय को पुलिस चौकी में सुसाइट मामले की वजह से निलंबित कर दिया गया था।