फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation begins into the death of an eighth-grade student in Samthar

Jhansi News: समथर में आठवीं के छात्र की मौत की जांच शुरू

Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the death of an eighth-grade student in Samthar
- ग्रामीणों ने विद्यालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त होने के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। समथर थाना इलाके के ग्राम बहादुरपुर सरकारी विद्यालय में शनिवार को कक्षा आठवीं के एक छात्र की आकस्मिक मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए सोमवार को शिक्षाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान विद्यालय स्टाफ से घटना के संबंध में जानकारी ली गई और अभिलेख देखे। ग्रामीणों ने विद्यालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त होने के आरोप लगाए।

ग्राम बहादुरपुर स्थित सरकारी विद्यालय में शनिवार को कक्षा 8वीं के छात्र अरुण की आकस्मिक मौत हो गई थी। वह विद्यालय में सहपाठियों के साथ खेल रहा था। इसी दरम्यान अचेत को गया था। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक छात्र के परिजन ने घटना की शिकायत समथर थाने में दर्ज की थी। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी मोंठ वेदप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष समथर योगेन्द्र सिंह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने मिड-डे मील रजिस्टर, हाजिरी रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों और मृतक के परिजन ने स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। स्कूल में केवल एक हैंडपंप लगा है, जिससे आने वाले पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है और पीने योग्य नहीं है। हैंडपंप का पानी पीने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान को विद्यालय में शीघ्र स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। बीईओ ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, समथर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed