फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Introduced the wife who had been away for years at the last moment of her husband

पति के आखिरी वक्त में सालों से दूर रह रही पत्नि को मिलवाया

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Introduced the wife who had been away for years at the last moment of her husband
झांसी। पुलिस ने मानवीयता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए सालों से दूर रह रहे पति-पत्नी को मिलवाया। हालांकि, ये साथ दो दिन तक ही रह पाया और बीमार पति की मौत हो गई। लेकिन, पति के आखिरी वक्त पर उसके साथ रहने का अवसर मिलने से महिला बेहद भावुक है और उसने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरि मीणा के मोबाइल पर 24 जुलाई 2021 को एक मेसेज आया था, जिसके जरिये बताया गया था कि मुंबई के रिद्धि विनायक अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीज कालीदास बाजपेयी भर्ती हैं। उनकी पत्नी प्रमिला बाजपेयी झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में रहती हैं। महिला का कोई स्पष्ट पता नहीं दिया गया था। मेसेज के माध्यम से कालीदास को उनकी पत्नी से मिलाने का अनुरोध किया गया था। इस पर महिला को खोजे जाने की जिम्मेदारी थाना प्रेमनगर पुलिस को दी गई। जानकारी मिली कि निर्मला कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका थी और सालों पहले रिटायर हो चुकी है। स्कूल से पता हासिल कर पुलिस ने महिला से संपर्क किया। महिला को बताया गया कि उसके पति की तबीयत बेहद खराब है और वे उससे मिलना चाहते हैं। महिला ने बताया कि उसका कई सालों से पति से विवाद चला आ रहा है। काफी समझाने पर महिला पति से मिलने को राजी हो गई और वो मुंबई गई। मुंबई में वो दो दिन पति के साथ रही। इसी दरम्यान पति का स्वर्गवास हो गया। बाद में महिला ने झांसी आकर पति से मिलवाने के लिए पुलिस का आभार जताया। पुलिस की ये पहल चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed