{"_id":"5f84ad698ebc3e9bdd1f6d46","slug":"interogation-gang-rape-accused-jhansi-news-jhs178493247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आठों आरोपियों से घंटों पूछताछ, जेल भेजा, हॉस्टल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आठों आरोपियों से घंटों पूछताछ, जेल भेजा, हॉस्टल सील
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
interogation gang rape accused
Link Copied
झांसी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों से दिनभर गहन पूछताछ होती रही। पाया गया कि आरोपी छात्रों की पहले से ही छात्रा व छात्र को पकड़कर अश्लील वीडियो बनाने की योजना थी, जिससे कि दोनों को ब्लैकमेल किया जा सके। रविवार को मौका मिलते ही इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी रोहित का डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। शाम को सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद कालेज प्रशासन ने हॉस्टल को सील कर दिया है। वही, दिनदहाड़े हुई इस घटना के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल ने भी अधिवक्ताओं से आरोपियों का मुकदमा न लड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह 11 बजे पालीटेक्निक हॉस्टल के पास अपने दोस्त से बात करते समय घसीटकर ले जाई गई छात्रा के साथ की गई हैवानियत की घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर देररात तक प्रकाश में आए सभी आठ आरोपी महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, महोबा के जिला कबरई के छानी कला निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत मोहल्ला पाठकपुरवा निवासी शैलेंद्र नाथ पाठक, थाना टहरौली के खिल्लावारी गांव निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी व मऊरानीपुर के रानीपुर अंतर्गत रौनयापुरा मोहल्ला निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सभी आरोपी छात्रों से लगातार पूछताछ की जाती रही। इस बात का भी पता लगाया गया कि आखिर छात्रों के पास चाबी कैसे पहुंची। जानकारी में आया कि इन लोगों ने डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। इस मामले में पालीटेक्निक प्रशासन भी जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।