फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Internet services down at medical college; online registration slips cannot be generated.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट सेवाएं ठप, नहीं बन पा रहे ऑनलाइन पर्चा

Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Internet services down at medical college; online registration slips cannot be generated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। यहां पर नेटवर्क न होने से ऑनलाइन पंजीयन नहीं हो सके। मरीजों को घंटों तक कतार में लगकर पर्चा बनावाना पड़ा। इससे समय पर उपचार तक नहीं मिल सका। यही नहीं काउंटर पर अधिक भीड़ होने से पर्चा बनवाने में अधिक समय लग गया।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी में परामर्श के लिए पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा की गई है, जिसमें मरीज या तीमारदार को क्यूआर कोड स्कैन करना होता है। इसके बाद पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होता है। इसको सबमिट करने पर टोकन नंबर जारी होता है। इस नंबर को काउंटर पर बताकर पर्चा प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, सुविधा अनदेखी की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते लगभग चार दिन से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इससे मरीज व तीमारदार ऑनलाइन पर्चा नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे काउंटर पर अधिक बोझ आ गया है। इससे मरीजों को घंटों तक बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें वृद्ध व महिलाओं व मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। देरी होने पर जांच के लिए सैंपल देने के बाद जांच रिपोर्ट तक समय नहीं मिलती है। इससे कई बार ओपीडी समय समाप्त होने से उपचार तक का संकट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेटवर्क की समस्या से ऑनलाइन पर्चा नहीं बना पा रहे हैं। काउंटर पर सभी मरीजों के पर्चा बनाए जा रहे हैं। नेटवर्क की समस्या को जल्द ही दूर कराया जाएगा।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed