फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   international labour day

मजदूर के बिना विकास की कल्पना नहीं

Sat, 02 May 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
international labour day
international labour day
झांसी। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर विभिन्न मजदूर संगठनों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ की हड्डी है। मजदूर के बिना किसी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की मेहनत का बड़ी योगदान है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि हर व्यक्ति को श्रमदान करना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र रेजा, अनवर अली, अनु श्रीवास्तप, मजहर अली, सौरभ साहू मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र भदौरिया व आभार डॉ. विजय भारद्वाज ने व्यक्त किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने में मजदूर दिनरात एक कर रहे हैं। इस मौके पर प्रांतीय नेता कुंदनलाल, संरक्षक अरुण द्विवेदी, पुरुषोत्तम नारायण डोंगरे आदि मौजूद रहे। सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के जोनल महामंत्री मनोज पांडे, केंद्रीय अध्यक्ष एसपीएस यादव, उपाध्यक्ष बृजकिशोर उपाध्याय, मंडल मंत्री अरविंद राय ने मजदूरों की एकता पर बल दिया। न्याय अधिकार चौपाल व डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ की बैठक में बीएल भास्कर, चंद्रभान आदिम ने विचार व्यक्त किए। एमईएस कामगार यूनियन सीडब्लूई की बैठक में रतीराम, सोमप्रकाश, राजेंद्र, सैयद अजहर अली, प्रवीण कुमार, मजर अली, राकेश, द्वारका प्रसाद मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में मंडल अध्यक्ष लखन लाल उस्ताद, महानगर अध्यक्ष केशव वाल्मीकि, धीरज, नरेश चौधरी, चंद्रपकाश, बबलू गांचले ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed