फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   International celebrate rani jayanti

राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाए वीरांगना की जयंती, सरकार करे आयोजन

Wed, 09 Dec 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
International celebrate rani jayanti
झांसी। अमर उजाला की ओर से 18-19 नवंबर को आयोजित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव समारोह को यादगार बनाने वालों का मंगलवार को सम्मान किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किए गए। इस दरम्यान सभी ने अगले वर्ष रानी का जन्मोत्सव और भी भव्यता से मनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही, कहा कि नारी अस्मिता की प्रतीक महारानी के जन्मोत्सव पर सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जयंती की पूर्व संध्या पर 18 नवंबर को महानगर में नारी सम्मान यात्रा निकाली गई थी, जिसमें राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया था। जबकि, जयंती वाले दिन सिलसिलेवार ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की ओर से सूद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम मेें दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। यहां बच्चों ने नाटिका के जरिए रानी को अंतिम संग्राम का शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के सदस्यों ने खंडेराव गेट से लेकर पंचकुइयां तिराहे तक के मार्ग को दीपों से जगमग कर दिया था। जबकि, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पुरातन छात्र एसोसिएशन (टीम एलवीएम) के सदस्यों ने किले के मुख्य द्वार पर आयोजित दीपांजलि समारोह में अपनी भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, महानगर के सभी प्रमुख चौराहे सजाए गए थे। कॉलोनियों में लोगों ने सामूहिक दीपांजलि आयोजित की थी। इसके अलावा घर - घर में दीप जलाकर अपनी रानी को याद किया गया था। रानी के जन्मोत्सव समारोह को यादगार बनाने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
झांसी। रानी के जन्मोत्सव समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जड़िया, जिलाध्यक्ष पुरुकेष अमरया समेत ऋतिक यादव, रवि खटीक, शैलेंद्र मोनू, अरुण कुशवाहा, अर्पित शर्मा, किशोर तिवारी, अतुल वर्मा, जयदीप खरे व राजीव गर्ग को सम्मानित किया गया। वहीं, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष विजय जैन समेत सूद कॉलोनी की परी कोहली, लिली जैन, आराध्या साहू, दीपाली साहू, मीत कोहली व भगवती साहू को सम्मानित किया गया। जबकि, गायत्री परिवार के कुमार वैभव तिवारी, संजीव खरे, दीपचंद्र साहू, किरण श्रीवास्तव, भूपेंद्र कुशवाहा व स्वदेश नायक को सम्मानित किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा व टीम एलवीएम के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा का सम्मान किया गया।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने शौर्य और त्याग के बलबूते पर विश्व पटल पर झांसी को गौरान्वित किया था। अगले साल उन्होंने जन्मोत्सव और भी भव्यता से मनाया जाएगा।
- विजय जैन, अध्यक्ष - जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल
इस बार जन्मोत्सव समारोह कोरोना की तमाम पाबंदियां थीं। बावजूद, उत्साह से रानी को याद किया गया। सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर रानी के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
- अंचल अड़जड़िया - अध्यक्ष - राष्ट्रभक्त संगठन
रानी के जन्मोत्सव पर सभी ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हुए घर-घर दीप जलाए थे। भविष्य में भी ये आयोजन जारी रहेगा, बल्कि इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा।
- कुमारी वैभव तिवारी, एडवोकेट
आज की पीढ़ी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जीवनवृत्त को जाने, इसमें इस तरह के आयोजनों की महती भूमिका होती है। सरकारी स्तर पर भी आयोजन को संबल प्रदान किया जाना चाहिए।
- अरविंद ओझा - प्रधानाचार्य - महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज
रानी लक्ष्मीबाई पूरी दुनिया में नारी अस्मिता की प्रतीक हैं। उन्होंने भारत की महिला शक्ति की ताकत से पूरी दुनिया का परिचित कराया था। उनका नाम महिला शक्ति का गौरव है।

- किरण खरे, गायत्री परिवार
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती झांसी वालों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। यही वजह है कि सभी ने घर-घर श्रद्धा के दीप जलाए। आने वाले सालों में ये आयोजन और भी भव्य होगा।
- प्रशांत मिश्रा, अध्यक्ष - एलवीएम पुरातन छात्र एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed