{"_id":"5b01d1784f1c1b1a5e8b5eb3","slug":"intercity-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी फिर लेट, भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी फिर लेट, भड़के यात्री
amarujala
Updated Mon, 21 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
train, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। रविवार को झांसी-लखनऊ इंटरसिटी सात घंटे देरी से रवाना होने पर यात्रियों में गुस्सा भड़का रहा। मजबूरन, 100 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। छह से अधिक ट्रेनें भी घंटों देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
झांसी से सुबह छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। मगर, यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन की स्थिति का पता करने के लिए यात्री बार- बार पूछताछ कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। ट्रेन की देरी पर यात्रियों ने कई बार डिप्टी एसएस के पास पहुंचकर गुस्सा जाहिर किया। दैनिक यात्रियों को बस से अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। 100 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराने में ही भलाई समझी। रेल प्रशासन को यह फैसला लखनऊ से इंटरसिटी के 10 घंटे लेट आने के कारण लेना पड़ा। वहीं, लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस नौ घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस नौ घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस चार घंटे, साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटे, पुणे गोरखपुर सात घंटे देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेनें अपने आखिरी स्टेशन पर सही समय पर न पहुंचने के कारण लेट चल रही हैं। जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन पटरी पर आ जाएगा।