फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Intercity departs late for Lucknow, passengers remain upset

लखनऊ के लिए देरी से रवाना हुई इंटरसिटी, यात्री रहे परेशान

Wed, 10 Nov 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Intercity departs late for Lucknow, passengers remain upset
झांसी। मंगलवार को कई ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री परेशान रहे। झांसी लखनऊ इंटरसिटी भी पौन घंटे देरी से रवाना हुई। इससे दैनिक यात्रियों के कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर झांसी आने वाली 01804 इंटरसिटी सोमवार की रात अपने निर्धारित समय 10.35 बजे की जगह 12.50 बजे झांसी आई। रात में लखनऊ से इस ट्रेन के देरी से आने के कारण मंगलवार की सुबह यह गाड़ी झांसी से सुबह 6.15 बजे अपने निर्धारित वक्त पर रवाना नहीं हो सकी। तकनीकी कारणों के कारण ट्रेन को सुबह सात बजे रवाना किया जा सका। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। इस ट्रेन के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्री परेशान रहे। इसी तरह 05066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस छह घंटे व 02269 मद्रास निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। जिन यात्रियों को उक्त दोनों ट्रेन से जाना था, उनको प्लेटफार्म पर बैठकर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पटरी बदलने के प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी, दो ट्रेनें लेट
झांसी। मंडल के बसई स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर पटरी बदलने के प्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई। इससे दो ट्रेनें लेट हो गईं। मंगलवार दोपहर 12.20 बजे बसई स्टेशन के झांसी एंड पर स्थित पटरी बदलने के प्वाइंट नंबर 114 में तकनीकी खराबी आ गई। सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने खामी को दूर किया। 12.55 बजे स्थिति सामान्य हो गई। इस समस्या के कारण पुणे से जम्मूतवी जाने वाली 01077 झेलम एक्सप्रेस और मदुरई से चंडीगढ़ जाने वाली 02687 मदुरई चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed