{"_id":"65f8965f9c5e3eafdb0d6076","slug":"intelligence-directorate-team-conducted-survey-at-bullion-traders-place-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104535-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खुफिया निदेशालय की टीम ने सराफा कारोबारी के यहां किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खुफिया निदेशालय की टीम ने सराफा कारोबारी के यहां किया सर्वे
Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सराफा बाजार में सोमवार दोपहर को राजस्व खुफिया निदेशालय दिल्ली की टीम ने एक सराफा कारोबारी की दुकान और घर पर सर्वे किया। टीम यहां से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव ले गई।
डेढ़ माह पहले दिल्ली में एक सराफा कारोबारी के यहां सोना चांदी की तस्करी को रोकने वाली डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने सर्वे किया था, इसमें बड़ा खेल पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान झांसी के कारोबारी की भूमिका भी सामने आई थी। सोमवार को टीम ने मोबाइल वाली गली में एक सराफा कारोबारी की दुकान और मिशन कंपाउंड स्थित मकान पर सर्वे किया। टीम ने यहां से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त की है। देर शाम टीम दिल्ली लौट गई। हालांकि, इसको लेकर किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई एक भारतीय खुफिया एजेंसी है। यह ड्रग्स, सोना, हीरे, इलेक्ट्रॉनिक्स, विदेशी मुद्रा और नकली भारतीय मुद्रा सहित कई वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाती है।